सभापति तोमर ने क्षतिग्रस्त मकानों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
ग्वालियर। नगर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर ने क्षेत्र के दो जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया है। विगत दिनों आई तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र के दो निवासियों के मकान एवं पाटौर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की जानकारी मिलने पर सभापति मनोज तोमर ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मकान एवं पाटौर की मरम्मत के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से प्रभावित परिवारों को राहत मिली और उन्होंने श्री तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर ने कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों की रक्षा करना और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी जरूरतमंद नागरिक को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।