साडा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संस्थागत एवं शैक्षणिक भूखंडधारियों की बैठक आयोजित

ग्वालियर। शीतला सहाय प्रशासनिक भवन, सौजना, तिघरा में रविवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में साडा क्षेत्रांतर्गत संस्थागत, शैक्षणिक एवं पी.एस.पी. भूखंडधारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी के निशांत सिसौदिया, सशस्त्र सुरक्षा बल के मिथलेश कुमार, एमिटी यूनिवर्सिटी के सूरज शर्मा, मध्य भारत शिक्षा समिति के राजेन्द्र वैद्य तथा राजविद्या केन्द्र के कपिल खौसला सहित साडा के अधिकारी हरनाम सिंह, संपदाधिकारी नबल सिंह राजपूत एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आवंटित भूखंडों पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर क्षेत्र को योजनानुसार विकसित किया जाना आवश्यक है। सशस्त्र सुरक्षा बल के प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने बताया कि सीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रथम चरण के निर्माण कार्य हेतु 39.31 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। बजट आवंटन प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक के दौरान राजविद्या केन्द्र, एमिटी यूनिवर्सिटी एवं चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी के प्रतिनिधियों द्वारा स्थल पर पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इस पर साडा अध्यक्ष ने उक्त सुविधाओं के संबंध में कार्यालय द्वारा की गई कार्यवाही से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। इसके पश्चात संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में वीरांगना लक्ष्मीबाई शिक्षा समिति के मध्य भारत शिक्षा समिति में विलय होने के उपरांत समिति के सचिव द्वारा मध्य भारत शिक्षा समिति के पक्ष में निर्माण संबंधी अनापत्ति प्रदान करने तथा संधारण शुल्क में छूट दिए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि संधारण शुल्क में छूट का कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->