व्हाईट हाउस की उपेक्षा से आहत प्रवीण अग्रवाल 16 को बैठेंगे समर्थकों के साथ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज में अपना र्निविवाद अध्यक्ष कार्यकाल पूरा करने वाले और चेंबर सदस्य व व्यापारियों के लोकप्रिय साथी डा. प्रवीण अग्रवाल अपने साथ व्हाईट हाउस द्वारा की गई उपेक्षा से बेहद आहत है, लेकिन फिर भी वह अभी तक व्हाईट हाउस के रणनीतिकारों के लिये एक शब्द भी नहीं बोले हैं, लेकिन उनकी यह चुप्पी आगे दिनों में उठने वाले बबंडर का इशारा है।
इधर यह खबर है कि अ बवह मंगलवार 16 जून को माधव मंगलम गार्डन नदीगेट में अपने शुभचिंतकों, मित्रों व समर्थकों के साथ बैठ रहे है। संदेश यह है कि इस बैठक में वह आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे। चेंबर के शिष्ट और बेहद ज्ञानवान डा. प्रवीण अग्रवाल की खासियत यह है कि उन्होंने अभी तक चेंबर अध्यक्ष पद और व्हाईट हाउस का मान रखते हुये अपने संग हुये कथित उपेक्षित घटनाक्रम के बाद भी चुप्पी साध रखी थी, अब चूंकि चेंबर के निर्वाचन तिथि का ऐलान हो गया है। अतः मंगलवार को वह अपने लोगों के साथ बैठेंगे और खुलकर चेंबर में भविष्य की रणनीति पर विचार करेंगे।
चुनाव लड़ेंगे डा. प्रवीण अग्रवाल
इधर चेंबर व ग्वालियर के बाजारों में चर्चा है कि डा. प्रवीण अग्रवाल चेंबर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिये उनके समर्थक व चेंबर सदस्य लगातार उनकी हौसला अफजाई क र रहे है। 

posted by Admin
74

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->