जनकल्याण अभियान के दौरान खसरा-खतौनी की नकलें भी वितरित करें: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर।   जिले के सभी 296 ग्राम पंचायत भवनों में 15 जुलाई तक स्मार्ट मीटर लगवाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि नल-जल योजनाओं व अन्य पेयजल स्त्रोतों की विद्युत आपूर्ति कदापि बाधित न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे जनकल्याण अभियान के दौरान खसरा – खतौनी की कॉपी प्रमुखता से वितरित करने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए।  
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अब तक लाभान्वित कराए गए हितग्राहियों व समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित 108 प्रकार की सेवाएं पात्र लोगों को उपलब्ध कराई जाएं। इसमें कोई ढ़िलाई न हो। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाए। साथ ही आवेदकों की जायज मांगों और शिकायतों का समाधान भी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबल पंजीयन एवं अनुग्रह सहायता से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि जिन जनपद पंचायतों के सीईओ व नगर पालिका व नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा इन प्रकरणों के निराकरण में देरी की जा रही है, उन पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अर्थदण्ड लगाने की कार्रवाई करें। अंतरविभागीय समन्वय बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि शासकीय सेवक भी समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव दे सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत व अपर जिला दण्डाधिकारी सी बी प्रसाद सहित जिले के एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->