समान नागरिक संहिता पर सुझाव देने का अवसर, 22 तक दर्ज करा सकते हैं अपने विचार

ग्वालियर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति की राय व विचारों का महत्व होता है। इसी भाव के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन से सुझाव एवं मत प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन परामर्श एवं सुझाव पोर्टल शुरू किया गया है। ग्वालियर जिले के नागरिक भी इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार, सुझाव और सुझावात्मक टिप्पणियाँ 22 जून 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी समान नागरिक के संबंध में अपने सुझाव दे सकते हैं। 
समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव देने के लिए नागरिक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सकते हैं अथवा सीधे पोर्टल पर जाकर अपने विचार दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जन परामर्श प्रक्रिया में भाग लेकर अपने सुझाव एवं मत दर्ज कराएं, जिससे व्यापक जनभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं समावेशी नीति तैयार की जा सके। समान नागरिक संहिता के बारे में 22 जून तक सुझाव दिए जा सकते हैं। इसके लिए विशेष रूप से वेबसाइट ucc.mp.gov.in का विमोचन किया गया है, जिस पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट के फॉर्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल 12 प्रश्नों का उत्तर हाँ या ना में दिया जाना है। मोबाइल ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव जमा हो जाता है। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->