रक्तदान सबसे बड़ा मानवतावादी कार्य: प्रो. सिसोदिया


यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति के शिविर में 52 लोगों ने किया रक्तदान

ग्वालियर। विश्व रक्तदाता दिवस एवं यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को कस्तूरबा चौराहा, कंपू स्थित इमरजेंसी ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं सहित 52 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के डीसीडीसी प्रो. शांतिदेव सिसोदिया थे। विशिष्ट अतिथियों में 3 एमपी नेवल यूनिट के लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक भदौरिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक आशीष कुमार जैन, ब्लड बैंक की निदेशक आशीष साओ एवं तृप्ति साओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. शांतिदेव सिसोदिया ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवतावादी कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। रक्तदान न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र जैन ने समिति की आठ वर्षीय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने, युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से मानव सेवा का कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह, सह सचिव हर्षित गुप्ता, सुधीर त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, दीपक राजपूत, रविकांत कुशवाह, राज कपूर, अंकेश सिंह, प्रिंशु पाठक, प्रवीण चावला, प्रशांत केरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

posted by Admin
4

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->