जीवाजी विश्वविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान, आमजन और सामाजिक संस्था ने किया श्रमदान
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा रविवार को सामाजिक संस्था वृक्षालय एवं आमजनों के सहयोग से जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर साफ किया गया तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया। एकत्रित किए गए कचरे को कचरा निस्तारण केंद्र केदारपुर पर भेजा गया।
स्वच्छता अभियान में सुबह भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित कर उन्हें उचित निस्तारण के लिए भेजा गया नगर निगम उपायुक्त मुकेश बंसल ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें।