आज के युग में वैवाहिक रिश्तों की पहल अनुकरणीय: मुकेश अग्रवाल

अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर की 584 वीं बैठक हुई
ग्वालियर। अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर ने अग्रवाल समाज में एक नई दिशा दी है, आज के व्यस्त युग में वैवाहिक रिश्ते के लिये पहल करना एक अनुकरणीय उदाहरण है। वैश्य महासम्मेलन भी अग्र मिलन जैसी इस संस्था के नेक कार्य के लिये सदा आगे साथ खडा है। उक्त उदगार आज वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध आटो मोबाइल व्यवसायी मुकेश अग्रवाल ने व्यक्त किये। उन्होंने अग्र मिलन ग्रेटर ग्वलियर की 584 वीं बैठक में कहा कि आज समाज में अपने विवाह योग्य पुत्र -पुत्री के लिये उचित योग्य रिश्ते ढूंढना बहुत उलझन भरा काम हो गया है। लेकिन अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर ने इसे आसान बना दिया है। 
शारदा बिहार स्थित बैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के निवास पर अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर की 584 वीं बैठक की अध्यक्षता संस्थापक डा रामबाबू गोयल ने की। उन्होंने कहा कि अग्र मिलन ने कई उतार चढाव के बाद भी अपनी साप्ताहिक बैठक व परिचय सम्मेलन का सिलसिला जारी रखा है। संस्था ने सैकडों रिश्ते कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं डा एल डी गर्ग ने भी अपने  विचारों  में कहा कि जब समाज के सदस्य जुडते है तो एक शक्ति बनते है, हम समाज को जोडने की भी पहल कर रहे है। 
बैठक में मुकेश अग्रवाल एवं उनकी पत्नि अनुभा अग्रवाल की 32 वीं विवाह वर्षगांठ पर उनका अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल ठाठीपुर, संजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित अग्रवाल सी ए, राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, अरूण अग्रवाल, दिनेश चन्द्र गर्ग, किशन चन्द्र गर्ग, प्रबुद्ध गर्ग, संजय दानी, मुकेश अग्रवाल एडवोकेट, रविकुमार गर्ग, सौरभ बंसल, अजय गोयल, आशीष जैन, अरविंद दूदावत, अनूप अग्रवाल , समर्थ अग्रवाल, सहित लगभग एक सैकडा से अधिक समाज के बंधु उपस्थित थे। 
वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व उनकी पत्नि अनुभा अग्रवाल की विवाह वर्षगांठ पर वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंच कर बधाई दी, इस मौके पर केक काटा गया व मिष्ठान वितरण किया गया। 

posted by Admin
101

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->