3 म.प्र. नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा वार्षिक प्र्रशिक्षण शिविर का आयोजन


3 म.प्र. नेवल की नोसैना इकाई द्वारा एवं एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के समादेशक बिग्रेडियर अनिल जैथलिया के कुशल मार्गदर्शन में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 जून 26 से 21 जून 26 तक विद्या भवन पब्लिक स्कूल, ग्वालियर में किया जा रहा है। शिविर की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा आज शिविर स्थल का अंतिम निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। 
इस प्रशिक्षण शिविर के कैम्प कमांडेन्ट 3 म.प्र. नेवल यूनिट के कमान अधिकारी कमांडर-एट-आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया हैं। तथा डिप्टी कैम्प कमांडेन्ट ले. एन.के. झा, सहायक एनसीसी अधिकारी शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर है, शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में 06 सहायक एनसीसी अधिकारी, 10 नेवल पीआई स्टाफ और 11 राजकीय कर्मचारियों का विशेष रूप से सहयोग रहेगा।
शिविर का उद्वेश्य कैडिटों में कुशल नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना तथा नोसैनिक बिषयों के प्रति रूचि एवं दक्षता विकसित करना है। शिविर के दौरान कैडिटों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें डिल, योगा, सर्विस सब्जेक्ट की कक्षांए, फायरिंग प्रशिक्षण, बोट पुलिंग, शिप मोडल निर्माण का प्रशिक्षण, व्यक्तितत्व विकास एवं अन्य सैन्य एवं साहसिक गतिविधियां शामिल है।
कैम्प कमांडेन्ट कमांडर-एट-आर्म्स दीपक सिंह भदौरिया ने बताया कि यह शिविर कैडिटों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें राष्ट प्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिविर के माध्यम से कैडिटों को व्यवहारिक एवं गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक एवं प्रभावी व्यक्तित्व के धनी बन सकें।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->