पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने गुणवत्ता में आने पर कैंसर हास्पीटल संचालक डा बी आर श्रीवास्तव को बधाई दी
ग्वालियर। स्वर्गीय शीतला सहाय कैंसर हास्पीटल एवं रिसर्च इंस्टीटयूट ग्वालियर जो कैंसर इलाज के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, को हाल ही में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने वाली प्रतिष्ठित संस्था एनएबीएच से आगामी 4 वर्ष के लिये फुल एक्रिडिटेशन प्राप्त हो गया है।
ठस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के संचालक डा बी आर श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री भगवान सिंह यादव ने हार्दिक बधाई दी है।