यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फड वालों को हटाया

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले ने सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह चौहान ने बताया कि मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में मांडरे की माता रोड पर यातायात में अवरुद्ध हाथ ठेले वालों को हटाया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास डीबी मॉल के सामने रोड़ पर यातायात को अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया। इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, गोरखी स्काउट, सुभाष मार्केट एवं टाउन हॉल मुख्य मार्गों पर यातायात एवं आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले, फड़ इत्यादि को हटाया जाकर सामान जप्त कर यातायात सुगम कराया गया। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->