लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल की वार्षिक आम सभा (AGM) संपन्न
लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल की वार्षिक आम सभा (AGM) दिनांक 07 जून 2026 को रंग महल गार्डन, ग्वालियर के बॉलरूम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
सभा में नामांकन समिति की रिपोर्ट पूर्व अध्यक्ष (IPP) लॉयन राजेश वाटवानी द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए निम्न पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए—
🔹 अध्यक्ष (President) – लॉयन अजय बत्रा
🔹 सचिव (Secretary) – लॉयन रोशन गाबरा
🔹 कोषाध्यक्ष (Treasurer) – लॉयन अमित अग्रवाल
सदन द्वारा इन नामों को सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से पारित किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन गणमान्य सदस्यों में पीडीजी एमजेएफ लॉयन विकास गंगवाल , जोन चेयरपर्सन लॉयन विवेक सेठी , अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन संजय नीखरा , सचिव लॉयन दुर्गेश चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष लॉयन धनवंत अग्रवाल उपस्थित रहे।
मीटिंग में लायन सुनील शर्मा, लायन अजय सप्रा, लायन अशोक गुप्ता, लायन तालिब ख़ान, लायन अभिषेक खुराना, लायन गालव सिंघल, लायन सतीश भल्ला सहित क्लब के सीनियर सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्तिथ रहे।
क्लब सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा, सचिव लॉयन रोशन गाबरा एवं कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिये अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की ।