विद्यार्थी शिविर संपन्न, सैकड़ों बच्चो ने लिया लाभ
ग्वालियर। संत श्री आशारामजी बापू आश्रम ग्वालियर में रविवार को एक दिवसीय "उज्जवल भविष्य निर्माण विद्यार्थी शिविर" का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन आश्रम संचालक अर्जुन भाई की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भोपाल से पधारे बृजेश भाई ने शिविर का सफल संचालन किया। शहरभर से बड़ी संख्या में छात्र, किशोर एवं युवाओं ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में युवाओं को ब्रह्मचर्य की महिमा, स्मरण शक्ति बढ़ाने के अनुभूत यौगिक प्रयोग, ब्रह्म मुहूर्त में जागने के लाभ, आसन-प्राणायाम सहित जीवन निर्माण की महत्वपूर्ण कुंजियां सिखाई गईं। भोर की बेला में शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चला। पूर्णाहुति पर मंगल आरती के बाद सभी शिविरार्थियों ने प्रसादी ग्रहण की। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आश्रम तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, बाल संस्कार मंडल के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में शिविरार्थी उपस्थित रहे।