मदाखलत विभाग ने अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की

ग्वालियर ।  नगर निगम के मदाखलत विभाग द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 
नोडल अधिकारी मदाखलत  केशव सिंह चौहान ने बताया कि निगम आयुक्त कार्रवाई में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी द्वारा महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, नज़रबाग मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार तथा छापाखाना मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर यातायात एवं आमजन के आवागमन में बाधा बन रहे हाथ ठेलों एवं फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के सामान की जप्ती की कार्रवाई भी की गई। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया द्वारा बैजा ताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां हाथ ठेले, आइसक्रीम गाड़ियां एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए संबंधित सामान जप्त कर डीबी सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में सुरक्षित रखवाया गया।दक्षिण विधानसभा की कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, लव झा सहित दक्षिण विधानसभा का अमला उपस्थित रहा, जबकि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मदाखलत निरीक्षक राकेश सिंह चौहान, सुघर सिंह सिसौदिया एवं संबंधित दल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->