बजरंग भक्त मंडल ने इस सप्ताह की 1560 किलो हरे चारे की सेवा, साढ़े छः वर्षों से निरंतर जारी है गौभोग सेवा

ग्वालियर।बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह भी व्यापक स्तर पर गौभोग सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्यों और प्रबुद्ध दानदाताओं के अनुकरणीय सहयोग से इस हफ्ते गौवंश के लिए कुल 1560 किलोग्राम हरे चारे की सेवा समर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि बजरंग भक्त मंडल पिछले साढ़े छः वर्षों से बिना रुके निरंतर इस पुनीत कार्य को पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है।इस सप्ताह आयोजित हुई सेवा में समाज के विभिन्न वर्गों और दानदाताओं का भरपूर आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल की ओर से सहयोग राशि प्रदान करने वाले प्रबुद्ध सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस सप्ताह की सेवा में मुख्य रूप से श्री रविन्द्र गुप्ता जी, श्री रजत अग्रवाल जी, सुश्री अदिति जी, श्री अंकित तिवारी जी, श्री केके राठी जी, सार्थक मॉर्निंग फ्रेंड्स ग्रुप, श्री राहुल गर्ग जी, श्री आशु बंसल जी, श्री राकेश बंसल जी, श्री राजीव जादौन जी, श्री दीपक शर्मा जी, श्री संजय श्रीवास्तव जी, श्री संतोष शिवहरे जी एवं श्री कमलेेेश बाबू मंगल जी आदि का विशेष आर्थिक योगदान रहा।गौभोग सेवा के दौरान न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि मंडल के सदस्यों ने खुद उपस्थित रहकर शारीरिक रूप से श्रमदान भी किया। आज की सेवा और श्रमदान कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, हरीश अग्रवाल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, कमल सिंह गर्ग, दीपक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजीव जादौन, भानु राजपूत, मनोहर लाल कक्कड़, दीपक भाटिया, शैलेश श्रीवास्तव, नरेश भटकर, विवेक सक्सेना, अजय शर्मा, संजीव वर्मा, सुभाष जी, सुवोध गर्ग, अजय भालेराव एवं मनोज यादव सहित मंडल के अनेक समर्पित सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने हाथों से गौवंश को चारा खिलाया।बजरंग भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े छः साल से चल रही यह सेवा आमजन के सहयोग और जीव दया की भावना के कारण ही संभव हो पाई है। मंडल भविष्य में भी इस सेवा कार्य को इसी तरह निरंतर और बड़े पैमाने पर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->