विश्व पर्यावरण दिवस पर मेला परिसर में हुआ वृक्षारोपण
ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, जीडीए के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे व सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं धर्मेन्द्र तोमर, राजू पलैया व विवेक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणों ने पौधे रोपे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।