सहसचिव पद पर चुनाव लडूंगा, में व्यापारी हित में सदैव तैयार: रामू
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के सदस्य व प्रमुख व्यवसायी रामकुमार गोयल रामू ने कहा है कि वह व्हाईट हाउस से चेंबर के चुनाव में सहसचिव पद पर चुनाव लडेंगे। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि वह चुनाव नहीं लडेंगे। रामू ने कहा कि उन्होंने चेंबर आफ कामर्स में अभी तक व्यापार एवं उद्योग जगत की भरपूर सेवा की है और पूरी वफादारी से व्हाईट हाउस के प्रति समर्पित है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह खबर फैला दी है वह चुनाव नहीं लड रहे हैं, मेरा सिंगल एजेंडा चेंबर चुनाव में सहसचिव पद पर चुनाव लडने का है, और मैने तैयारी भी पूरी की है। मेरी टीम भी तैयार है बस चुनाव तिथि की घोषणा का इंतजार है।
रामू का यह भी कहना है कि चेंबर व्यापारी जो चुनाव लडना चाहते हैं, इतने उतावले क्यों है क्योंकि अभी तो चेंबर चुनावों की डेट ही घोषित नहीं हुई है, और हाउसों की पार्टियां दर पार्टियां चालू है। रामू ने कहा कि चेंबर चुनावों में व्हाईट हाउस की कोशिश है कि अधिकतम योग्य प्रत्याशी मैदान में उतारे जायें।