चेंबर सचिव दीपक अग्रवाल के पुत्र निंकुज का जेईई एडवांस में 11वां स्थान
ग्वालियर। ग्वालियर के एक होनहार छात्र निंकुज अग्रवाल ने जेईई एडवांस परीक्षा 2026 में एक नया रिकार्ड बनाया है। इस छात्र ने पूरे देश में आल इंडिया रेकिंग में 11वां स्थान प्राप्त किया है। निंकुज अग्रवाल मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल के पुत्र हैं।
निंकुज अग्रवाल ने देशभर की रेकिंग में 11वां स्थान प्राप्त कर पूरे ग्वालियर को गौरवान्वित किया है। निंकुज ने अपनी जेईई एडवांस की तैयारी एलन इंस्टीटयूट कोटा में रहकर की थी। देशभर में अंडर 20 में आकर उन्होंने अपने पिता, पूरे परिवार व ग्वालियर को गौरव दिलवाया हैं। वह बैडमिंटन, जिम्नास्टिक के भी बेहतरीन खिलाड़ी है। निंकुज अग्रवाल के पिता चेंबर सचिव दीपक अग्रवाल ने बताया कि निंकुज बाल्यकाल से ही अपनी पढ़ाई के प्रति बेहद जिम्मेदार है और उसने अपना अध्ययन शेडयूल टाइमिंग का पालन करके किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है। निंकुज ने पूरे परिवार व ग्वालियर अंचल का नाम गौरवान्वित किया हैं।