जो दुख में आपके साथ खड़ा हो वही सच्चा मित्र है

मित्रता हो तो श्री कृष्ण सुदामा जैसी- -महिला मंडल आदर्श कॉलोनी पंजाबी समाज

ग्वालियर आज 1 जून सोमवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह में महिला मंडल द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस में सुदामा चरित्र की महिमा का वर्णन महिला मंडल की दर्शना बत्रा ने कथा श्रवण हुए बताया कि संत, ब्रह्मण, वेद-शास्त्रों, एवं गाय के सम्मान से ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है, महिला मंडल की कमलेश बेरी ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए बताया कि गाय, ब्राह्मण, वेदों शास्त्रों का सम्मान होना चाहिए ब्राह्मण के सम्मान से संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होती है, संतों की कृपा से भक्ति और शांति, गौ माता की कृपा से समृद्धि, एवं शास्त्रों से राष्ट्र रक्षा का ज्ञान प्राप्त होता है, महिला मंडल की अंशु अरोरा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण इस धरा धाम पर जब तक रहे इन सभी की कृपा उन्होंने प्राप्त की महिला मंडल की वीरा मदान ने‌ भगवान श्री कृष्णा ब्राह्मण सुदामा जी के चरणों में बैठकर उन्हें अपने सिंहासन पर बिठाया पूजन किया भगवान ने उनके चरणों में कांटे लगे देख इतने रोय की अपनी आंखों के आंसू से ही सुदामा जी के चरण को धो दिए सुदामा के मुट्ठी भर चावल को भगवान ने प्रसाद समझ कर पा लिया और दो मुट्ठी चावल खाकर दो लोक की संपत्ति भगवान ने सुदामा को दे दी तीसरी मुट्ठी पर रुक्मणी ने हाथ पकड़ा और कहां महाराज पूरी संपत्ति दे करके आप स्वयं सुदामा बनना चाहते हैं तव भगवान ने तीसरी मुट्ठी के चावल सभी परिवार में प्रसाद बांट दिए महिला मंडल की मीना जुनेजा मैं सातों दिन की कथा का सार बताते हुए कहां-यही है कि भगवान में प्रेम हो जाना इसीलिए भक्त को भगवान का नाम निरंतर जपते रहना चाहिए हमें कथा सुनते रहना चाहिए, जिससे परिवार, समाज एवं राष्ट्र में सुख समृद्धि एवं ईश्वर कृपा बनी रहती है इसी के साथ श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर महिला मंडल की सभी सदस्यों ने श्री कृष्ण रुक्मणी एवं श्रीमद् भागवत कथा की आरती उतारी एवं कथा को विराम दिया कथा स्थल पर बलवंत मदान, राज मदान, मोहन मदान, वीरा मदान, आशीष मदान,शिल्पा मदान, वीणा शर्मा, एकता बत्रा, उषा घई, ललिता बेरी,ममता नागपाल, सुषमा कथुरिया, साक्षी मदान, नीतू मदान, सीमा नागपाल, निधि बत्रा,सरला मिगलानी, संगीता शर्मा, कामिनी नागपाल आदि भारी संख्या महिला मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा पढ़ा गया एवं श्रवण किया गया। मीडिया प्रभारी राजू पंडित

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->