पांच हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पटवारी को पकड़ा
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी को उसके प्राइवेट ऑफिस में 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी ने घूस मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार पुत्र बलराम सिंह निवासी पड़रिया पोस्ट गजे तहसील गोटेगांव ने जबलपुर लोकायुक्त को शिकायत सौंपी गई थी। जिसमें बताया गया कि हल्का पटवारी घनश्याम गढ़वाल ने जमीन के नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। लेकिन, बलराम सिंह उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए शिकायत आवेदक ने सीधा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को की गई। जिसमें बताया कि उसकी मां ममता देवी ने गोटेगांव के मुआर गांव में 29 अप्रैल 2026 को 7 एकड़ जमीन खरीदी थी।
इस जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच की। जिसमें सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप बिछाया गया। टीम की योजना के तहत जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत ली। आरोपी घनश्याम गढ़वाल पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई को रंगे हाथ पकड़ा गया। साथ ही आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया रहा है।