अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में अन्तिम दिन सीनियर एज ग्रुप में फाइनल मैच अरेरा ग्रीन और ब्लू के बीच हुआ। ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 251रन बनाए। रुद्र तेनगुरिया ने 94, नीर यादव ने 55, 0 तेजस लोधी और आशुतोष गिरि ने 27-2 7 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरज ग्रोवर, रोशन नायक, अर्जुन शुक्ला और लक्की सूर्यवंशी ने 2-2 विकेट लिए। 2 बल्लेबाज रन आउट हुए। जवाब ब्लू हाउस 32.3 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। अर्जुन शुक्ला ने 60, नीरज ग्रोवर ने 38 और पीयूष सिंह ने 19 रन बनाए। ग्रीन हाउस की ओर से हर्षित ओझा ने 4 और प्रतीक शुक्ला ने 3 विकेट लिए। ग्रीन हाउस 110 रनों से विजय प्राप्त कर चैम्पियन बना। रुद्र तेनगुरिया प्लेयर आफ द मैच बने।
प्लेयर आफ द टूर्नामेंट अर्जुन शुक्ला बेस्ट बैट्समैन नीरज ग्रोवर, बॉलर द्रोण श्रीवास्तव, विकेटकीपर तेजस लोधी फील्डर आशुतोष गिरि बने।प्रतियोगिता के अंत में माननीय श्री विश्वास सारंग जी, खेल एवं सहकारिता, मध्य प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में एवं विशिष्ट अतिथि श्री शान्ति जैन सचिव बीडीसीए, अजय श्रीवास्तव, महासचिव, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प्रदेश अध्यक्ष निगम मंडल अधिकारी कर्मचारी महासंघ,द्वारा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री अविनाश बुरबुरे, समीर मिरिकर, पारितोष शर्मा, मानसिंह, मुकेश भटनागर, महेश प्रजापति एवं प्रियदर्शिनी पाठक एवं अनेक पालकगण एवं प्लेयर्स उपस्थित हुए।