आशुतोष, सुनील व दीपक पमनानी हो सकते हैं व्हाईट के अगले प्रत्याशी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिये व्हाईट हाउस से जिन तीन पदों के लिये प्रत्याशी रह गये हैं, उसमे हाउस के कोर ग्रुप ने प्रत्याशी लगभग तय कर लिये है, उसमे अब अंतिम निर्णय होकर सूची जारी होना है। 
संयुक्त अध्यक्ष पद के लिये व्हाईट हाउस आशुतोष माहेश्वरी या प्रशांत गंगवाल में से फैसला होना है। वैसे सूत्र बताते है कि आशुतोष माहेश्वरी का नाम लगभग फाइनल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिये सुनील अग्रवाल सन्नी या रामकुमार गोयल के नाम अंतिम सूची में है। इसमे सुनील अग्रवाल सन्नी का नाम फाइनल माना जा रहा है। इसी प्रकार सहसचिव के लिये व्हाईट हाउस से दीपक पमनानी व सुनील अग्रवाल सन्नी के नाम आखिरी पैनल में हैं। अब यह व्हाईट हाउस कोर ग्रुप में से तय होगा कि सुनील अग्रवाल सन्नी को कौन से पद पर लड़ाये। कुल मिलाकर इन नामों में व्हाईट कोर ग्रुप के प्रमुख अरविंद अग्रवाल 30 मई या 1 जून को यह नाम घोषित कर सकते हैं। 

posted by Admin
87

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->