तबादले ईमानदारी से हो, दलाली रोकने के लिये मुखिया सतर्क
भोपाल। मप्र में तबादलों की बयार आने वाली है। लेकिन यह बयार पूरी तरह से ईमानदारी से हो और इसमे परदे के पीछे का खेल न चले इसके लिये सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उनकी सरकार सतर्क हैं।
तबादलों का सीजन एक जून से 15 जून तक चलेगा, इसके लिये मंत्रियों के बंगलों से लेकर उनके बल्लभ भवन के कक्षों में तैयारी चल रही है। तबादले हालांकि अत्यंत जरूरी होने पर ही करने के निर्देश दिये गये है। इसमे कोई तबादले के नाम पर गड़बड़ी न कर सकें, इसके लिये बल्लभ भवन में कुछ अधिकारियों को सचेत भी किया गया हैं।
मुख्यमंत्री डा. यादव स्वयं इन पर निगाह रखेंगे, ताकि मंत्रियों के सचिव व उनके एजेंट कर्मचारियों व अधिकारियों को तबादलों के भय दिखाकर वसूली न कर सकें। कुल मिलाकर यह तबादला सीजन कई कर्मचारियों के लिये राहत भरा होगा, वहीं कुछ के लिये परेशानी भरा भी होगा।