गंभीरता से करें नाला एवं सीवर लाइन सफाई का कार्यः निगमायुक्त

ग्वालियर । नाला सफाई एवं सीवर लाइन सफाई के कार्य में कोई लापरवाही न बरतें, संबंधित अपर आयुक्त एवं अधीक्षण यंत्री प्रतिदिन सफाई कार्य का रिव्यू करें एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट दें। नाला सफाई के लिए जो भी संसाधन, लेबर की आवश्यकता है। उन्हें ले लें और उन्हें छोटे-छोटे कार्य के लिए अग्रिम ले लें। जिससे कार्य कराने में समस्या न हो। यह निर्देश निगमायुक्त संघ प्रिय ने नाला सफाई एवं सीवर लाइन की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने विधानसभा वार नाला सफाई की जानकारी ली तथा प्रत्येक नाले पर की गई सफाई को लेकर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला सफाई का कार्य गंभीरता से करें तथा जो भी संसाधन की आवश्यकता है, आपस में समन्वय कर संसाधनों का उपयोग करें और नाला सफाई कार्य करायें। इसके पश्चात सीवर लाइन की सफाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली कि अमृत की सीवर लाइनों की सफाई की क्या स्थिति है तथा बारिश के पूर्व हर हाल में सभी लाइनें साफ हो जाऐं एवं इसकी प्रगति की जानकारी बनाकर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीवर संधारण के ठेकेदार भी गंभीरता से कार्य करें यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। सीवर सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जल भराव वाले 94 ऐसे पॉइंट जो अत्यधिक समस्याग्रस्त हैं, उनके निराकरण को लेकर की जा रही कार्यवाही की प्रगति जानी तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों केा दिए। इसके साथ ही पेयजल को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जगह पर्याप्त पेयजल पहुंचे इसके लिए अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग करें। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अधीक्षण यंत्रीएसएल बाथम, सभी कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->