सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निगमायुक्त ने दी विदाई

ग्वालियर। नगर निगम सेवा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी एवं उनके आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए पीएचई के सहायक यंत्री अवनीश गुप्ता एवं पीएचई के मीटर रीडर बिजेन्द्र सिंह परमार को गोरखी पानी की टंकी पर आयोजित कार्यक्रम में निगमायुक्त संघ प्रिय ने शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्रीएसएल बाथम, कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित उपस्थित रहे। इसके साथ ही निगम मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सहायक राजस्व निरीक्षक सम्पत्तिकर महेश पाराशर को शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी एवं आगामी भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह लगातार अपने सरल एवं सहज स्वभाव के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार उपस्थित रहे। इसके साथ ही जल विहार स्थित परिषद सभागार से 3 अन्य कर्मचारियों के निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल प्रदान कर विदाई दी गई। 

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->