आंधी पानी के चलते बिजली विभाग ने बंद किया अपना काल सेंटर , लोग हुये परेशान
ग्वालियर। ग्वालियर में गुरूवार को आयी तेज आंधी के चलते जहां कई क्षेत्रों में 33 केवी लाइन में हुई गडबडी के चलते घंटों बिजली नहीं होने से जहां लोग परेशान रहे । वहीं बिजली विभाग ने अपने काल सेंटर की लैंड लाइन को बंद कर दिया। जिससे बिजली विभाग के उपभोक्ता अपनी शिकायत ही दर्ज नहीं करा सके।
बीती रात अचानक मौसम में हुये परिवर्तन और तेज गति से चली हवाओं के बाद जहां सबसे ज्यादा बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे। वहीं बिजली विभाग के कारिंदे 33 केवी लाइन को क्षतिग्रस्त होना बताकर वहीं से बिजली आने के बाद ही अपनी बिजली सप्लाई देने का जबाब उपभोक्ताओं को देते रहे। उधर 33 केवी लाइन को ठीक होने के बाद अचानक ही कोई अन्य लाइन जुड जाने से बिजली का वोल्टेज अधिक आया और उससे जहां एक दो जगह आग भी लग गई वहीं फिर से शार्ट सर्किट हो जाने पर बिजली फिर बंद हो गई।
इसके बाद लगभग साढे बारह बजे के बाद 33 केवी लाइन का फाल्ट ठीक हुआ और बाद में विभिन्न क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बहाल हुई।
उधर बिजली विभाग का भोपाल स्थित काल सेंटर पर लैंड लाइन को बंद कर दिया गया । जिसके बाद भी ग्वालियर के उपभोक्ताओं ने एक क्षेत्र में ही लगभग 500 से अधिक शिकायतें उपाय तथा अन्य वाटसएप ग्रुप पर दर्ज की गई। लोगों का मानना है कि यदि सभी लोगों की शिकायतें दर्ज की जातीं तो उसकी संख्या हजारों से अधिक पहुंच जाती। एक लाइन मैन ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वह तो रात डयूटी कर कुछ शिकायतों को ठीक कर जायेंगे । उसने बताया कि उसकी डयूटी तो 10 बजे समाप्त हो गई उसके बाद भी वह 12 बजे के बाद तक अपना कार्य कर रहे है।
उधर बिजली उपभोक्ताओं ने मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से आंधी पानी आने के बाद भी काल सेंटर की लैंड लाइन को भी चालू रखने की मांग की है ,जिससे उपभोक्ताओं को काल सेंटर वालों से पर्याप्त सटीक जानकारी मिल सके।