अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का धरोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 जून को

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (मध्यप्रदेश इकाई) द्वारा समाज की पारंपरिक वैवाहिक संस्कृति, रीति-रिवाजों एवं संस्कारों को नई पीढ़ी तक सजीव रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 7 जून को संस्कृति बैंक्वेट हॉल में भव्य “धरोहर” सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी आयोजन की तैयारियों को लेकर महिला सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रस्तुतियों एवं सांस्कृतिक मंचन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल एवं महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि “धरोहर” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कारों को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से अग्रवाल समाज के विवाह संस्कारों, पारंपरिक रस्मों एवं रीति-रिवाजों को मंच पर लोकनृत्य, अभिनय एवं फिल्मांकन के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके और उसे समझ सके। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा गर्ग, मुस्कान अग्रवाल, नीतू अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना से किया जाएगा। इसके पश्चात विवाह की पहली रस्म “रोका सेरेमनी” को सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया जिसमें जाएगा। वहीं कविता गुप्ता एवं उनका समूह पारंपरिक हल्दी एवं मेहंदी की रस्मों पर रंगारंग लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।
इसके बाद विवाह की सबसे उल्लासपूर्ण रस्म बारात आगमन को रश्मि गोयल एवं वैशाली अग्रवाल अपने समूह के साथ जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत करेंगी, जिसमें पारंपरिक संगीत और उत्सव का वातावरण दर्शकों को भावविभोर कर देगा। वहीं विवाह के सबसे पवित्र संस्कार सात फेरों की प्रस्तुति अंजू अग्रवाल, दीपा जैन द्वारा दी जाएगी, जिसमें वैवाहिक परंपराओं और संस्कारों का महत्व दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम एवं भावुक दृश्य विदाई समारोह को पलक अग्रवाल एवं उनके समूह द्वारा नृत्य-नाटिका एवं झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, जो भारतीय परिवार व्यवस्था, संस्कारों और भावनात्मक रिश्तों की सुंदर झलक दर्शाएगा। बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा सभी प्रस्तुतियों को पारंपरिक स्वरूप में प्रस्तुत करने पर सहमति व्यक्त की। 

posted by Admin
75

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->