डा यूसुफ जमाल को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने को लेकर जौहरी ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
ग्वालियर - ग्वालियर चंबल अंचल के प्रसिद्ध नई दिल्ली स्थित डालमिया हार्ड रिसर्च सेंटर, जीवी पंत हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा जमाल यूसूफ जो कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से हर पीड़ित मानव सेवा के लिए समर्पित तत्पर रहकर गरीबी अमीरी में किसी भी तरह का भेदभाव न रखते हुए हर वर्ग के पीड़ित मरीजों को जीवन दान देने का अपनी मानवता एवं सरल स्वभाव के चलते अपना देश के प्रति अपनी सेवा भाव का फर्ज निभाते हुए अपना बहुत बड़ा योगदान देते हुए कार्य करते चले आ रहे हे ।
ऐसे जीवन दायन प्रदान करने वाले प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर जमाल यूसूफ , जो कि ग्वालियर के ही रहवासी हैं। जिन्हें आने बाले पन्द्रह अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आर टी आई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु एवं हमारे माननीय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने का आग्रह पत्र लिखा है ।