छात्रा अरात्रिका यादव ने पुणे में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, तृतीय पुरस्कार जीता
ग्वालियर| प्रशाल डांस स्कूल मुरार की प्रतिभाशाली छात्रा अरात्रिका यादव ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ, पुणे द्वारा आयोजित किया गया था, जो यूनेस्को का आधिकारिक सहयोगी संस्थान है। कार्यक्रम का आयोजन 22वें कल्चरल फोरम ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के अंतर्गत किया गया।
अरात्रिका ने प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता के अगले स्तर के लिए भी चयनित हुई हैं, जो आगे आयोजित किया जाएगा। यह उपलब्धि अरात्रिका की गुरु श्रीमती शालिनी भटनागर (प्रशाल डांस स्कूल, ग्वालियर) तथा उनके माता-पिता डॉ. अभिषेक यादव एवं श्रीमती प्रतिभा यादव के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।