ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से खेले गये। वार्डों की टीमें मैच जीतने के लिए ताबड़तोड़ छक्के लगा रही हैं और अंतिम दौर में पहुंच रहीं हैं।
पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/आर एवं टीम 56/डब्लू के मध्य खेला गया। इसी क्रम में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/के एवं टीम 60/एन के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड 28 की टीम 25/डी एवं टीम 28/जे के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 57 एवं वार्ड 58 की टीम 57/के एवं टीम 58/सी के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/डी एवं टीम 27/एच के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/जी एवं टीम 59/एच के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/आर एवं टीम 56/डब्लू खेला गया। टीम 56/आर ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग की और 44 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके विरूद्ध टीम 56/डब्लू ने 3 ओवर 1 बाॅल में 46 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच प्रदीप शिवहरे को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/के एवं टीम 60/एन के मध्य खेला गया। टीम 60/एन ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर 60/के ने 8 ओवर में 63 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/एन ने 6 ओवर 2 बाॅल में 67 रन बनाये और जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच दुष्यंत को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 एवं वार्ड 28 की टीम 25/डी एवं टीम 28/जे के मध्य खेला गया। टीम 25/डी ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग की। जिस पर 28/जे ने 8 ओवर में 66 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 25/डी ने 8 ओवर में 64 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच समीर को मिला।