138वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय 14 जून को बल्लभगढ़ हरियाणा में होगा

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 138वां अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 14 जून को श्री अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ हरियाणा में होगा। देशभर से कोई भी अग्रवैश्य बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन निशुल्क करा सकते हैं।
आयोजन को लेकर गुरूवार को अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंघल, श्रीमती नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री ने बल्लभगढ़ पहुंचकर अग्रबंधुओं के साथ बैठक की। अग्रेशन भवन अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित बैठक में बल्लभगढ़ अध्यक्ष भगवान दास गोयल, लोकेश अग्रवाल महासचिव, नरेश मंगला कोशाध्यक्ष, कन्हैया लाल गोयल उपप्रधान, जयकिशन गर्ग उप प्रधान गौरव सिंगला ने अपने विचार रखें और कहां कि बल्लभगढ़ के सभी अग्रवैश्य बंधुओं के परिवार कार्यक्रम में शामिल होकर रिश्ता करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन का हरियाणा में तीसरा आयोजन होगा। इससे पूर्व अग्रोहाधाम हिसारएवं करनाल में भी परिचय सम्मेलन किया जा चुका है। एक ही मंच पर देश के अग्रबनधुयो को लाना हमारी प्राथमिकता है जिससे समाज को लाभ मिल सके। श्रीमती नीलम शाह कहा कि युवतियों के पंजीयन ज्यादा करने का प्रयास होगा और जिससे रिश्ते ज्यादा हो सकें। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->