अपर आयुक्त राव ने किया नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने विभिन्न वार्डों में चल रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
अपर आयुक्त राव द्वारा वार्ड क्रमांक 54 एस.एफ. रोड पर जेसीबी मशीन द्वारा किए जा रहे नाला सफाई कार्य का अवलोकन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 55 स्थित वकील कॉलोनी एवं अवाड़पुरा क्षेत्र में मैन्युअल नाला गैंग द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया।इसके अलावा वार्ड क्रमांक 52 तेरह बटालियन क्षेत्र में पोकलेन मशीन के माध्यम से संचालित नाला सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 37 में लक्ष्मीगंज श्मशान के मोड़ से लेकर आराधना गार्डन तक मैन्युअल नाला गैंग द्वारा सफाई कार्य निरंतर जारी है।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->