सूर्या रोशनी लिमिटेड ने अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, जीते दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
मालनपुर। घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी *सूर्या रोशनी लिमिटेड* ने वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाते हुए दो बड़े प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। मुंबई के JW Marriott में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय समिट के दौरान कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कंपनी द्वारा कार्यस्थल पर वैश्विक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए दिया गया है।
अंर्तराष्ट्रीय सफलता के साथ ही कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी श्रेष्ठता साबित की है। दिल्ली के Pullman New Delhi Aerocity में आयोजित कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के विशेष समारोह में कंपनी को प्रतिष्ठित CII-नेशनल ई. एच. एस. एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (EHS) के क्षेत्र में मिले इन दोनों शीर्ष सम्मानों ने कॉर्पोरेट जगत में सूर्या रोशनी लिमिटेड की मजबूत प्रतिबद्धता और नेतृत्व को एक बार फिर साबित कर दिया है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र (भिंड) स्थित इस यूनिट की इस उपलब्धि से स्थानीय स्तर पर भी हर्ष का माहौल है, क्योंकि कंपनी ने न केवल औद्योगिक उत्पादन बल्कि तकनीकी विकास, कर्मचारी कल्याण और सुरक्षा में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।