संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ मुस्कान वाटिका सागरताल रोड पर 21 मई से

ग्वालियर। शहर में मुस्कान वाटिका सागरताल रोड पर भव्य  संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 21 मई से 28 मई तक किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पं. कुलदीप शास्त्री (चित्रकूट धाम) द्वारा किया जाएगा एवं कथा में परीक्षित के रूप में सिंघल परिवार मोची ओली वाले रहेंगे। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 21 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सुबह 7 बजे महिलाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कि गिर्राज पार्क आनंद नगर से शुरु होगी एवं कथा स्थल मुस्कान वाटिका तक जाएगी। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना एवं भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं, भक्त चरित्रों एवं धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संगीतमय प्रस्तुति एवं धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होंगे। कथा के पहले दिन गोकर्ण घुघकारी कथा, दूसरे दिन 22 मई को शुकदेव आगमन, सृष्टि वर्णन, 23 मई को ध्रुव एवं भक्त प्रहलाद की कथा, 24 मई को वामन अवतार, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा होगी। कथा के 5वें दिन 25 मई को श्री कृष्ण लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, 26 मई को गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह, 27 मई को सुदामा चरित्र के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा। कार्यक्रम के परीक्षित समस्त सिंघल परिवार, मोची ओली वाले, लश्कर ग्वालियर हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->