विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग: वार्ड क्रमांक 18, 20, 27, 45, 56 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/सी एवं टीम 45/के के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 4:30 बजे वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एफ एवं टीम 60/एन के मध्य, तीसरा मैच सायं 5:30 बजे वार्ड क्रमांक 20 की टीम 20/ए एवं टीम 20/जी के मध्य, चौथा मैच सायं 6:30 बजे वार्ड क्रमांक 27 की टीम 27/डी एवं टीम 27/ई के मध्य, पांचवा मैच सायं 7:30 से वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/सी एवं टीम 18/ई के मध्य एवं अंतिम छठवां मैच सायं 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 56 की टीम 56/एल एवं टीम 56/ओ के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट के अंत में न्यासी आदित्य सिकरवार द्वारा दर्शकों के लिये लक्की ड्रा खोला जाता हैं, 30 दर्शकों को आर्कषक उपहार दिये गये।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। विभिन्न मैचों में अतिथियों के रूप में दाल बाजार व्यापार समिति के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र साहू, जिला महासचिव कांग्रेस तरूण सिंह कुशवाह, नीरज सिंह राठौर, राजेश सिंह कुशवाह, शिवम करैया, राहुल भदकारिया मौजूद रहे।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 45 की टीम 45/सी एवं टीम 45/के के मध्य खेला गया। टीम 45/के ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 101 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 45/सी ने 8 ओवर में 64 रन बनाये और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच 19 बाॅल में 50 रन बनाने पर आरिफ खान को मिला। दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 60 की टीम 60/एफ एवं टीम 60/एन के मध्य खेला गया। टीम 60/एफ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 69 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 60/एन ने 8 में 71 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच रंजीत को मिला। तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 20 की टीम 20/ए एवं टीम 20/जी के मध्य खेला गया। टीम 20/ए ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 116 रन बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 20/जी ने 50 रन बनाकर ऑफ आउट हो गई और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच देव कुमार को मिला।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->