सरकारी अस्पतालों में लगी एचआरपी क्लीनिक, 472 महिलाएं निकलीं हाईरिस्क गर्भवती
ग्वालियर । जिले के सरकारी अस्पतालों में लगातार तीन दिन यानि 09, 10 व 11 मई को एचआरपी क्लीनिक लगाई गईं। इन एचआरपी क्लीनिक में 1217 गर्भवती माताओं की जाँच की गई। इनमें से 472 महिलाओं को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत दवाएँ व उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव होने तक लगातार फोलोअप कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है।
ज्ञात हो प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 व 25 तारीख की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपाली माथुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9, 10 व 11 मई को लगाई गई एचआरपी क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच की गई। जाँच में 472 महिलायें हाईरिस्क गर्भवती पाई गई हैं। इनमें से 51 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही 321 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई। 60 महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया। एचआरपी क्लीनिक में आईं महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया।
इन संस्थाओं में लगाई गईं एचआरपी क्लीनिक