अपराधों को अनावश्यक लंबित रखना गंभीर बात, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगीः एसएसपी धर्मवीर

ग्वालियर। अनावश्यक रूप से लंबित महिला संबंधी अपराधों का समय सीमा में निराकरण के लिये यथासंभव प्रयास करें और प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम बनाकर कार्यवाही की जाये। यह निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिये। 
शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने और लंबित अपराधों का समयसीमा में निराकरण करने के लिये सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ सिर जोड़कर बैठे। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने निर्देश दिये कि अपराधों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी कर लंबित अपराधों का समयसीमा में निकाल कर न्यायालय में चालान पेश करें। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानावार लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की और प्रत्येक अपराध का स्टेटस जाना और अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निकाल न होने पर असंतोष जाहिर करते हुए उनके शीघ्र निराकरण कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपराधों को अनावश्यक लंबित रखना गंभीर बात है इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पुराने लंबित प्रकरणों के निकाल के लिये गंभीरता से प्रयास किये जाने की जरूरत है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अधीनस्थ थानों में लंबित महिला संबंधी अपराधों की  समीक्षा करने के निर्देश दिये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित एससी एसटी के अपराधों के निराकरण के लिये यथासंभव सार्थक रूप से प्रयास किये जाए और उक्त प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाये। बैठक में एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता डागर, श्रीमती अनु बेनीवाल, श्रीमती सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर सहित समस्त सीएसपी एवं शहर के थाना प्रभारी गण उपस्थित थे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->