अग्रवाल सेवा न्यास की तदर्थ समिति बैठी, सुरेश बंसल को प्राधिकार पत्र सौंपा

ग्वालियर। ग्वालियर में अब अग्रसेन भवन बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। रविवार को ग्वालियर में श्री महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सेवा न्यास की तदर्थ समिति की बैठक में सर्वसम्मति से एकजुट होकर श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल को पुरासानी की 5 बीघा जमीन का प्राधिकार पत्र सौंपा। इस भूमि पर अग्रसेन भवन का निर्माण होना हैं। इस भूमि पर अग्रसेन भवन का निर्माण होना हैं। प्राधिकार पत्र में यह कहा गया है कि श्री महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सेवा न्यास ग्वालियर न्यास की 5 बीघा भूमि को श्री अग्रवाल महासभा रजिस्टर्ड सौंपता हैं, ताकि समाज हित में निर्माण एवं उपयोग किया जाये। 
ज्ञांतव्य है कि पिछले एक वर्ष से श्री अग्रवाल महासभा के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक गोयल ने अपने वायदा अनुसार अग्रसेन भवन के निर्माण हेतु 5 बीघा जमीन श्री अग्रवाल महासभा को दी हैं। लेकिन उन्होंने इसके लिये श्री महाराजा अग्रसेन अग्रवाल सेवा न्यास बना दिया है। इसी वजह से श्री अग्रवाल महासभा के वर्तमान अध्यक्ष सुरेश बंसल इसके निर्माण में हिचक रहे थे। जिसके कारण अग्रसेन भवन का निर्माण लगातार टल रहा था। रविवार को सेवा न्यास की तदर्थ समिति की बैठक में इस मामले में पहल की गई। बैठक रवि गुप्ता ने आहुत की थी। तदर्थ समिति की बैठक में शामिल मुकेश अग्रवाल, रवि गुप्ता, अजय बंसल, मोहन गर्ग, विष्णु जैन, अरविंद दूदावत ने सर्वसम्मति से तय किया कि जनहित व समाज हित में श्री अग्रवाल महासभा अग्रसेन भवन का निर्माण कर जमीन को विकसित करें, ताकि वहां समाज के विभिन्न आयोजन हो सकें। तदर्थ समिति की बैठक में जमीन दान देने वाले अशोक गोयल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तो जमीन निशुल्क समाज के लिये दे चुके हैं। अग्रसेन भवन के लिये अब निर्माण में देर नहीं होनी चाहिये। 
महासभा में रखूंगा पत्रः सुरेश बंसल
श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल का इस संदर्भ में कहना है कि उन्हें तदर्थ समिति ने न्यास की ओर से पत्र दिया है, अभी वह इस संदर्भ में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। पहले वह पत्र श्री अग्रवाल महासभा की कार्यकारिणी में रखेंगे। फिर जो भी तय होगा, आगे काम किया जायेगा। 

posted by Admin
167

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->