137वां दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 से

- 200 महिला और पुरूष सम्मेलन पदाधिकारी नियुक्त होंगेः ऐरन  
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा दो दिवसीय दो दिवसीय 21 एवं 22 मई को ग्वालियर की तोरण वाटिका में होगा। परिचय सम्मेलन के लिए अभी तक 700 पंजीयन हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित 10 राज्यों के 120 शहरों के अग्रबंधुओं ने अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन कराया है। 
सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि परिचय सम्मेलन 21 मई को दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा। पंजीयन निशुल्क किया गया है। इस अवसर पर परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा। राजेश ऐरन ने बताया कि अग्रवाल परिचय सम्मेलन में 2026 से 2028 तक के लिए पूरे देश में महिला और पुरूष संस्था के लिए पदाधिकारी जिला और तहसील स्तर पर बनाये जायेंगे। सबसे पहले मध्यप्रदेश में 200 जिला और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनेंगे। ग्वालियर में होने वाले परिचय सम्मेलन में 200 महिला और पुरूष पदाधिकारीयों को नियुक्त पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसी की तैयारियां को लेकर 15 मई को दोपहर 2 बजे से सिटी प्लाजा पर अग्रबंधुआंे की बैठक होगी। परिचय सम्मेलन के दो दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए मुकेश सिंघल, आनन्द अग्रवाल, अनिल गर्ग, दिलीप अग्रवाल, कमलेश बाबू मंगल, महेंद्र अग्रवाल, जगदीश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, किशन गुप्ता, श्रीमती नीलम शाह, पूनम अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, साधना गोयल, कविता मंगल, रश्मि अग्रवाल, प्रीति बिंदल, राधा बंसल, पदमा अग्रवाल, ललिता बंसल, नुपुर गोयल, संगीता अग्रवाल आदि ने अपील की हैं।  

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->