महाराज बाडा से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले ने शुक्रवार को सुगम यातायात के लिए शहर के ह्रदयस्थल महाराज बाड़े से अस्थाई अतिक्रमण हटाया। मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी ने बताया कि नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह के निर्देशन में महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार एवं छापाखाना मुख्य मार्ग पर यातायात एवं आमजनों का रास्ता अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपथियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही फुटपाथ एवं हाथ ठेला संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गों पर फड़ ठेला आदि लगाकर किसी प्रकार का यातायात अवरुद्ध न किया जाये अन्यथा की स्थिति में मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर मौके पर जुर्मना वसूलने की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव सहित दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा।