ग्वालियर । महानगर में पहली बार सात दिवसीय नवग्रह कथा का आयोजन 9 मई से 15 मई तक तारणहार संस्थान के तत्वावधान में दीनदयाल नगर शताब्दीपुरम दंदरौआ धाम में किया गया है। यह जानकारी ददरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज एवं आयोजकों ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी।
दरौआ धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने पत्रकारों को बताया कि ग्वालियर के इतिहास में पहली बार देश के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य बेदाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री अपने मुखारबिंद से श्रोताओं को नवग्रह कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में सूर्य एवं शनि के मंदिर विराजमान है इसलिए ऐसे स्थान पर नवग्रह कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर भी शाम 4 बजे से 7 तक प्रसारित किया जाएगा। कथा के प्रथम दिन प्रारंभिक ज्ञान एवं पारिवारिक कथा का महत्व बतलाया जाएगा एवं आत्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा भगवान श्री गणेश जी सहित समस्त देवी देवताओं का आव्हान एवं महालक्ष्मी पूजन अर्चन सुबह 7 से 10 बजे तक किया जाएगा। कथा में राशियों का ज्ञान क्या है नक्षत्र क्या है ज्योतिष से जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इसे विस्तार से समझाया जाएगा।
आयोजक नितिन शिवहरे ने बताया कि हमारे जो कथावाचक है वह युवा है और हमारा इस कथा को करने का उद्देश्य है कि यूथ अवेयरनेस पर काम किया जाए। जिस प्रकार से आज के समय में ज्योतिष शास्त्र को बहुत अच्छा देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्योतिषीय गलत हो सकता है लेकिन ज्योतिष गलत नहीं होता। पत्रकार वार्ता में दीपक खेनवार, नरपत सिंह तोमर, रणविजय कुशवाहा विशाल, हंस, सुनील तोमर, जबर सिंह, पार्षद रेखा त्रिपाठी, अमित शर्मा, पुनीत सिंह उपस्थित थे।
© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur