sandhyadesh

निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई

निगम सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यालय अधीक्षक सामान्य प्रशासन विभाग संतोष कालेकर को निगमायुक्त संघ प्रिय ने शॉल श्रीफल प्रदान कर निगम सेवा से विदाई दी एवं आगामी भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह लगातार अपने सरल एवं सहज स्वभाव के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार सहित सामान्य प्रशासन विभाग, कम्प्यूटर सेक्शन एवं नगर निगम के अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जल विहार स्थित परिषद सभागार से 8 अन्य कर्मचारियों को निगम सेवा सेवानिवृत्त किया गया। 
निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। इस अवसर सचिव बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। जलविहार स्थित सभा भवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह में सेवा निवृत्त हुए सा.प्र.विभाग संतोष कालेकर, स्वा. विभाग से राकेश करोसिया, सा.प्र. विभाग से राकेश करोलिया, स्वास्थ्य विभाग से सफाई संरक्षक श्रीमती फूलवती/लखनलाल, लक्ष्मन/गुल्ला, श्रीमती नारायणी/सुरेश, श्रीमती लक्ष्मी/देवीदास, श्रीमती लीला/धर्मलाल, श्रीमती मुन्नी बाई आदि शामिल हैं। 

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->