sandhyadesh

शिखर धवन के डा वन स्पोर्टस ने अपना हाई परफार्मेस सेंटर लांच किया


ग्वालियर। ग्वालियर के आदित्य वल्र्ड क्रिकेट अकादमी में मध्यप्रदेश लीग और बंदेलखंड बुल्स के साथ साझेदारी में हाई परफार्मेस सेंटर का शुभारंभ एमपीक्रिकेट एसोसियेशन के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया तथा पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने किया। 
इस हाई परफार्मेस संेटर के शुभारंभ के अवसर पर डा वन स्पोर्टस के संस्थापक शिखर धवन के साथ डा वन स्पोर्टस की सीईओ अंशिता गुप्ता, पूर्व क्रिकेटर सबा करीम, शिखर धवन की पत्नी सोफी धवन जीडीसीए के अध्यक्ष संग्राम कदम , सचिव विजयप्रकाश शर्मा उर्फ बेटू, जीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत मेहता, आदित्य वल्र्ड अकादमी के रोहित बाधवा , सहित अन्य गणमान्य नागरिक  मौजूद थे। 
इस अवसर पर आदित्य वल्र्ड स्कूल के बच्चे खिलाडी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि दस वन स्पोर्टस द्वारा पूर्व क्रिकेटर सबा करीम तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में कार्य देखेंगे। जबकि शिखर धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा मार्गदर्शन देंगे। इस केन्द्र में उच्च स्तरीय खेल प्रतिभा खोज और कोचिंग विशेषाता का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पेशेवर स्तर की सुविधाएं उपलब्धहै। जिसमें टर्फ और सिंथेटिक पिच, सभी मौसम में उपयोगी ट्रनिंग नेट, स्ट्रेच एवं कंडीशनिंग सुविधाएं और समर्पित रिकवरी जोन शामिल है। साथ ही प्रमाणित कोच प्रदर्षन विश्लेषक, खेल विज्ञान विशेषा भी खिलाडियों का मार्गदर्शन करेंगे। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->