भड़रिया नवमी को जनेऊ संस्कार कराने का सकल ब्राह्मण महासमिति ने संकल्प लिया
30 को सनातन धर्म मंदिर में
निशुल्क जनेऊ संस्कार रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ सुन्दर काण्ड पाठ से होगा ,
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर संकल्प लिया कि 23 जुलाई भयडिया नवमी (शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती) के अवसर पर ब्राह्मण बालकों को निशुल्क जनेऊ संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा जिससे सनातनी संस्कृति धर्म की रक्षा हो सके। भगवान परशुराम श्री जन्मोत्सव सप्ताह के पहली बार आयोजन पर अभूतपुर्व सफलता को लेकर सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 30 अप्रैल को सायं काल 6:00 बजे सनातन धर्म मंदिर चक्रधर सभागार में ईश्वर स्मरण कर,जनेऊ संस्कार के निशुल्क रजिस्ट्रेशन पंडित गिरिराज गुरुजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से शुभारंभ किया जाएंगा। इस अवसर पर मधु बहनजी का संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ दायित्व सौंपे जाएंगे। 30 अप्रैल के कार्यक्रम का मुख्य संयोजक एच. बी. शर्मा, संयोजक कृष्ण बिहारी दुबे, अशोक कुमार शर्मा,अन्जू दीक्षित को मनोनीत किया गया।
सकल ब्राह्मण महासमिति की प्रचार मंत्री श्रीमती माया भारद्वाज के निवास पर आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया इस अवसर पर सकल ब्राह्मण महा समिति की अनेकों पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सरंक्षिका श्रीमती सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी,महिला महामंत्री रचना गौड, स्वाति शर्मा, रेखा शर्मा,रूबी शर्मा,अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित , आजीवन सदस्य जितेन्द्र कुमार शर्मा,शैलेंद्र दीक्षित ,मुकेश भारद्वाज सहित अनेकों महानुभाव उपस्थित थे।
अंत में भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। संचालन माया भारद्वाज ने किया।