sandhyadesh

पूर्व विधायक मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट, मांगें रखी

भोपाल। पूर्व विधायक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायकों की सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूर्व विधायकों की पेंशन एवं भत्तों में लंबे समय से लंबित संशोधन को शीघ्र लागू किया जाए। साथ ही, रेल यात्रा के लिए ए.सी. प्रथम श्रेणी में कूपन सुविधा के माध्यम से अकेले यात्रा की अनुमति देने की भी मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त, कार्यालय सत्कार भत्ता बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह करने, पूर्व विधायकों का सम्मेलन आयोजित करने तथा पूर्व विधायक मंडल कार्यालय में समाचार पत्रों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->