sandhyadesh

दीनदयाल नगर एफ.एल. ब्लाक का पूरा पार्क ही अवैध कब्जे में

ग्वालियर। कहने को दीनदयाल नगर ग्वालियर की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी हैं। सड़कें भी लिंक मार्ग के साथ चौड़ी हैं, लेकिन पार्कों में जबरदस्त गंदगी व धूल कचरा जमा है। एफ.एल. ब्लाक के पार्क पर तो वहां के स्थानीय निवासियों ने गाय, भैंसें बांध रखी है, तो कईयों ने कार के गैराज बना लिये है और कई लोगों ने अपने निजी किचिन गार्डन बना लिये हैं। केवल वहां बना मंदिर ही बचा है, किसी दिन वहां के दबंग मंदिर पर ही अपना अधिकार न जमा लें। 
जानकारी के मुताबिक दीनदयाल नगर के एफ.एल. ब्लाक का एक पार्क अवैध कब्जे का शिकार है। यहां की पार्षद रेखा त्रिपाठी भी इस मामले में चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। पार्क पर कब्जे से स्थानीय निवासी बेहद परेशान है। लगभग 20 हजार वर्ग फीट का पार्क एफ.एल. ब्लाक में अवैध कब्जे व अतिक्रमण का शिकार है। यहां नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर अंजान बन रहे है, क्योंकि यहां के लोगों को आये दिन धमकाकर वह अपना निजी फायदा कर लेते हैं। दीनदयाल नगर में यह एफ.एल. ब्लाक वर्ष 2000 में तैयार हुआ था, तभी से इसमे पार्क भी योजना के हिसाब से बनाया गया था। लेकिन इस पार्क में अब गाय, भैंस बंध रही है, उनके गोबर का स्टाक हो रहा हैं। वहीं जो लोग अपने घरों की पार्किंग में वाहन नहीं रख रहे है वह पार्क में बाकायदा पार्किंग गैराज बनाकर अपने वाहन रख रहे हैं। आधे पार्क में स्थानीय लोगों ने अपने घरों का मलबा तक डाल रखा है। 
पार्क में चैली बल्ली का काम भी
एक स्थानीय व्यक्ति ने तो पार्क में चैली बल्ली का काम डाल दिया है। पार्क में उसने गोदाम बनाकर चैली बल्ली किराये पर देना शुरू कर दिया है। जिससे पूरा पार्क अब केवल मंदिर को छोड़कर अवैध कब्जे की चपेट में है।
मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी
स्थानीय नागरिकों ने पार्क पर अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजी हैं। वहीं छोटे छोटे बच्चों ने भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिखकर पार्क को कब्जे से मुक्त कराकर सुव्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि वह वहां खेल सकें। 

posted by Admin
55

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->