sandhyadesh

दिव्यांग मेडिकल बोर्ड में 38 दिव्यांग प्रमाण पत्र स्वीकृत

ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय परिसर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में बुधवार को आयोजित जिला दिव्यांग मेडिकल बोर्ड में 45 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 38 मामलों में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की कार्यवाही पूर्ण की गई। यूडीआईडी हेतु तैयार सभी 38 प्रकरण सिविल सर्जन कार्यालय में पोर्टल पर संधारित कर जारी किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक विनोद सिंह ने मेडिकल बोर्ड का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि बोर्ड में आने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों के प्रमाण पत्र यथासंभव बनाए जाएं। संयुक्त संचालक सिंह ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पर्याप्त कूलर लगाने, ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जरूरत पड़ने पर स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि कोई भी दिव्यांगजन केंद्र से निराश होकर न लौटे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृत्रिम अंग निर्माण अनुभाग एवं फिजियोथैरेपी अनुभाग का अवलोकन किया तथा कई दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर मौके पर निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर केंद्र के सचिव पी.के. शर्मा तथा संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री अजीत जुवेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

posted by Admin
23

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->