आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान व संवाद 17 को
ग्वालियर,न.सं.। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिष्ठित आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती उत्कृष्ट पत्रिकारिता सम्मान एवं संवाद 17 मई रविवार को आयोजित किया जाएगा।
इस तारतम्य में आयोजन मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम संयोजक का दायित्व वरिष्ठ पत्रकार दीपक तोमर को सौंपा गया। सह संयोजक जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक एवं विनोद गुप्ता को बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। समारोह में पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचार प्रमुख डॉ.निशांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिवेदी, बलराम सोनी, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, अभिषेक शर्मा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विनोद शर्मा, रामकृष्ण उपाध्याय, विनोद केसरवानी, गिरीश पाल, राजेश वाधवानी, नारायण पिरोनिया, मनीष मांझी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।