जितेन गुरु ने किया एसेंट अकादमी का शुभारंभ
दतिया। आज जितेंद्र गुरु के मुख्य आतिथ्य में एसेंट अकादमी का भव्य शुभारंभ (गुरु जी होटल, पीतांबरा मंदिर रोड दतिया) में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ गौतम, (शारीरिक प्रशिक्षक) व सौरभ सर उपस्थि रहे। सर्वप्रथम कोचिंग के संचालक मनोज सर ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल यादव सर ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थिति रहीं। कोचिंग संचालक मनोज सर ने गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देने की बात कही व अपील की कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं निःशुल्क काउंसलिंग के साथ-साथ कंपटीशन क्लासेस का प्रशिक्षण प्राप्त करें। कार्यक्रम के अंत में विवेक सचदेवा ने मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किया।