ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम की पालकी का पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर धर्म प्रेमी बन्धुओं का स्वागत माला पहनाकर एवं ठंडा पेयजल पिलाकर प्रसाद वितरण कर किया गया। इससे पहले पालकी समारोह श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुआ। पालकी में पांच रथों पर ब्राह्मण दुल्हे सवार थे। पालकी समारोह में रामनारायण मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, मुकतेश जैन, मण्डल अध्यक्ष कौशलेन्द्र राजावत, एडवोकेट रामाधार चौबे, राजे नायक, उमाशंकर सोनी, रवि आनंद गौड़, नरेश देव, प्रियंका गर्ग, विशाल जैन, डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव आदि धर्मप्रेमी उपस्थित थे।